मारपीट में मेडीकल स्टोर संचालक व उसका भांजा घायल
चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटना में मेडीकल स्टोर संचालक व उसका भांजा घायल हो गया। घटना क
By JagranEdited By: Published: Tue, 08 May 2018 11:57 PM (IST)Updated: Tue, 08 May 2018 11:57 PM (IST)
चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटना में मेडीकल स्टोर संचालक व उसका भांजा घायल हो गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
नगर के सीकरी गेट मुहल्ला निवासी इरशाद हुसैन का सुभाष रोड पर मेडीकल स्टोर है। वह एक माह से घर के कामों में लगा हुआ था। मेडीकल स्टोर पर काम करने वाले शाहिद को उसने दुकान की सारी जिम्मेदारी दे दी थी। आरोप है कि शाहिद ने मेडीकल स्टोर से हुए मुनाफे में घपला कर दिया, जिसे लेकर मंगलवार को शाहिद व इरशाद के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसमें इरशाद व उसका भांजा शाकिर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें