Move to Jagran APP

पति से विवाद के विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों ने विवाहिता को फांसी पर लटका हुआ देखा तो उनकी चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। विवाहिता को फांसी के फंदे से उताकर निजी अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM (IST)
पति से विवाद के विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
पति से विवाद के विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

चन्दौसी: कोतवाली क्षेत्र में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस को तहरीर दी गई है।

loksabha election banner

गांव मौलागढ़ निवासी पप्पू की एक वर्ष पहले मुरादाबाद के कटघर निवासी अनीता (25) से शादी हुई थी। कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात फिर से पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। शुक्रवार को अनीता ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पति कमरे में पहुंचा तो पत्नी को फांसी के फंदे पर लटकता देख चीख निकल गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता को फांसी के फंदे से उतारा और निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर मायके वाले पहुंचे और सुसरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिराम कठैरिया पहुंच गए। बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.