Move to Jagran APP

संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंडल कार्यकारिणी गठित

उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्माचारी संघ के वैनर तले नगर के सूर्यकूंड मंदिर स्थित हाल में मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:26 AM (IST)
संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंडल कार्यकारिणी गठित
संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंडल कार्यकारिणी गठित

जागरण संवाददाता, सम्भल: उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के वैनर तले नगर के सूर्यकूंड मंदिर स्थित हाल में मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अनुप कुमार मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष, हेमराज सिंह अरोहा मंडल उपाध्यक्ष, अजय पाठक सम्भल मंडल उपाध्यक्ष, रिहान अहमद रामपुर मंडल संयुक्त मंत्री, मयंक गोयल रामपुर मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष, दिनेश कुमार रामपुर मंडल प्रचार मंत्री, अमन सिंह अमरोहा संगठन मंत्री, सुरजीत सिंह बिजनौर मंडल कोषाध्यक्ष, अनिल चौधरी बिजनौर मंडल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पश्चिमांचल उपाध्यक्ष रामनाथ राजौरिया ने शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिमांचल यूनिट के कार्यकारिणी के सभी सदस्य व मंडल के पांचों जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमांचल अध्यक्ष रणवीर सिंह ने संचालन पश्चिमांचल महामंत्री अभिनन्दन शर्मा ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.