Move to Jagran APP

प्रभात रैली निकाल कर दिया जियो और जीने दो का संदेश

पूरे विश्व को अहिसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी जैन का जन्म कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर महावीर जैन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रभात फेरी निकालकर सभी को जिओ और जीने दो का संदेश दिया गया। बुधवार को गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले जैन समुदाय के लोगों ंने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फे

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:00 AM (IST)
प्रभात रैली निकाल कर दिया जियो और जीने दो का संदेश
प्रभात रैली निकाल कर दिया जियो और जीने दो का संदेश

बहजोई: पूरे विश्व को अहिसा का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी जैन का जन्म कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर महावीर जैन के जीवन पर प्रकाश डाला गया। साथ ही प्रभात फेरी निकालकर सभी को जिओ और जीने दो का संदेश दिया गया।

loksabha election banner

बुधवार को गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में महावीर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले जैन समुदाय के लोगों ंने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी सर्राफा बाजार, आर्य समाज, नारायन टोला, गोलागंज, नया बाजार होती हुई जैन धर्मशाला पर जाकर समाप्त हो गई। प्रभात फेरी में लोग हाथों में बैनर व उपदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। वह सभी को जिओ और जीने दो का संदेश दे रहे थे। प्रभात फेरी में सबसे आगे धर्म ध्वजा लेकर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र जैन एवं विभोर जैन चल रहे थे। इसके उपरांत मंदिर में विशेष पूजन व अभिषेक का आयोजन विधि विधान से किया गया। मंदिर को बड़े ही भव्य तरीके से सजाया गया। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों ने नृत्य, नाटक व भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय कर दिया। अंशुल जैन ने जैन धर्म पर आधारित प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता कराई। फिर भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाते हुए उनके बाल स्वरूप को झूले पर झुलाया गया। महिला मंडल की ओर से ऊपर कोट स्थित जैन धर्मशाला में सामूहिक भोज हुआ। इस मौके पर सम्भव जैन, अजय जैन, सौरभ, मोहित जैन, प्रतीक जैन, मितेश जैन, संजय कुमार जैन, चन्द्र प्रकाश जैन, राजेन्द्र जैन, वंदना, बीना, राशि, सपना, शैली, शिखा, स्वाति, नीलिमा और सरिता जैन आदि रहे। अध्यक्षता दिनेश चंद्र जैन व संचालन पहुप जैन ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.