Move to Jagran APP

धूमधाम से मना लोहड़ी, गिद्दा पर जमकर झूमी महिलाएं व युवतियां

सम्भल/चन्दौसी जिले में सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया। शा

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:20 AM (IST)
धूमधाम से मना लोहड़ी, गिद्दा पर जमकर झूमी महिलाएं व युवतियां
धूमधाम से मना लोहड़ी, गिद्दा पर जमकर झूमी महिलाएं व युवतियां

सम्भल/चन्दौसी: जिले में सिख समाज के लोगों ने लोहड़ी का पर्व उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया। शाम को दिन ढलते ही पंजाबी गीतों पर महिलाएं खासकर युवतियों व नवविवाहिताएं जमकर थिरक रही थी। इसके साथ ही महिलाओं ने गिद्दा गाकर खूब नृत्य किया। इस दौरान मूंगफली व रेवड़ी बांटी गई। लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्जवलित करने से पहले परिवार के सुख शांति व समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।

loksabha election banner

बुधवार को सिख समाज की ओर से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस पर्व को लेकर पंजाबी समाज द्वारा घर घर आयोजन किया गया। ऐसे में जहां जाओ वहां पर अलग ही नजारा दिखाई पड़ रहा था। नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी, सरथल चौकी, आनन्द विहार समेत कई अन्य मोहल्लों में रहने वाले समाज के लोगों ने बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया। महिलाएं व युवतियां पवित्र अग्नि के चारो ओर चक्कर लगाते हुए लोक नृत्य कर रही थी। उनकी खुशी अलग ही झलक रही थी। विधि विधान से पूजा अर्चना की, जिसमें उन्होंने परिवार की सुख समृद्धि व शांति के लिए पूजा अर्चना की। जिन घरों में नई दुल्हन आयी या पहला बच्चा पैदा हुआ उन घरों में लोहड़ी का विशेष आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी, सरथल चौकी, आनन्द विहार कालोनी में कार्यक्रम हुआ।

वही चन्दौसी नगर के श्री सनातन धर्म पंजाबी सभा मंदिर पर बुधवार की रात लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। यह त्योहार पंजाबी समाज के लिए महत्वपूर्ण पर्व है। शाम को मुख्य पुजारी मेवाराम शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बाद लोहड़ी प्रज्वलित की। समाज के महिला, पुरुषों व युवाओ ने अग्नि के चारों ओर नृत्य और भांगड़ा ढोल की थाप पर नृत्य किया। सभी ने उसके बाद मूंगफली, रेबड़ी, खील का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया और सुख समृद्धि की कामना की। उसके बाद युवक, युवतियों व महिलाओं ने लोहड़ी के गीत बैबे सुंदरी सुंदरी होए, तेरा कोन विचारा होए, दूल्हा भट्टी वाला होये..आदि गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर प्रधान विपिन आहूजा, मोलू खुराना, सतीश अरोरा, अशोक शर्मा, विटटू अदलक्खा, लवली वर्मा, मनमोहन भसीन, सुरेन्द्र मदान, सुधीर मल्होत्रा, डॉ. मनोज आहूजा, नीले साहनी, अशोक अरोरा, सरदार सुरेन्द्र सिंह, गागा, दीपक गोलू, गगन अरोरा, प्रिस आहूजा, चन्द्रकांता, प्रियंका आहूजा आदि मौजूद रहे। इसके साथ नगर के गोला गंज, पंजाबी कालोनी, भगवत नगर आदि जगहों पर लोहड़ी का पावन पर्व सामूहिक रूप से धूमधाम के साथ मनाया। इनसेट-

घरों में भी मनाया लोहड़ी पर्व

चन्दौसी: सामूहिक रूप के साथ घरों में भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। अग्नि के चारों ओर घूमकर अग्नि में मक्के की खीले, मूंगफली, रेबडी, गजक व मिठाई से भोग लगाया और उसका प्रसाद बांटकर स्वजनों को लोहड़ी की बधाई दी। उसके बाद समाज के लोगों व रिश्तेदारों के घर पहुंचकर उनको प्रसाद देकर गले मिलकर लोहड़ी की बधाई द इनसेट:

मनाया लोहड़ी पर्व

चन्दौसी: नगर के कैथल गेट स्थित न्यू सत्यम एकेडमी में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सतीश गंगवार, पुनीत चौधरी, श्वेता मनचंदा, मानसी डुडे़जा, तान्या, अमित, जय गोपाल, विनय, निधि, देवी सिंह, स्वाती, स्नेहा, आरती शर्मा, मुजम्मिल फरीदी, तरुण कुमार आदि का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.