तहसीलदार न्यायिक के खिलाफ वकीलों ने किया धरना-प्रदर्शन
तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और तहसीलदार न्यायिक के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान की मांग की। अपर जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की बात सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया।
चन्दौसी: तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और तहसीलदार न्यायिक के विरोध में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। अपर जिलाधिकारी लवकुश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान की मांग की।
अपर जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की बात सुनी और न्याय का भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायिक का बहिष्कार समाप्त करने की घोषणा की। बुधवार से अधिवक्ता गण पूर्व की भांति उक्त न्यायालय में कार्य करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सचिव मुकेश पाल ¨सह, ओमप्रकाश ¨सह राणा, अमर ¨सह यादव, राजेश कुमार, शीशपाल ¨सह, ओमप्रकाश राव, नरेंद्र शर्मा, रतन श्रीवास्तव, बाबूलाल, विनोद शर्मा, अशोक गुप्ता, अशोक शर्मा, शिवओम शर्मा, बलराम शर्मा, दुष्यंत कुमार ¨सह आदि मौजूद रहे। वार्ता के बाद कार्य पर लौटे बार एसोसिएशन के अधिवक्ता
चन्दौसी: बार एसोसिएशन तहसील चन्दौसी का एक प्रतिनिधि मंडल उप जिलाधिकारी महेश प्रसाद दीक्षित से मिला। तहसीलदार न्यायिक के बहिष्कार के संबन्ध में वार्ता की। वार्ता के बाद तहसीलदार न्यायिक की अदालत का बहिष्कार समाप्त करने का ऐलान किया। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष तेजेंद्र देव ¨सह, सचिव महश चंद्र वाष्र्णेय, वीरेंद्र ¨सह कश्यप, नरेश कुमार, रूपेश सक्सेना, विनोद कुमार, टीडी तोमर, राघव ¨सह, प्रेमप्रकाश मौर्य, फिरोज आलम, रूकमेश बन्धु, रामेंद्र शर्मा, अवधेश गुप्ता, दिनेश यादव, नईम अहमद, तोषवीर, अमित प्रताप, राजीव कुमार, इशरत अली, अशोक कुमार, राजेंद्र ¨सह आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे।