कल्कि महोत्सव 14 नवंबर से
निमंत्रण दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आने की हामी भरी है। उनके साथ गरीब नवाज फाउंडेशन के मौलाना अंसार र•ा भी साथ रहे। कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि इस बार श्री कल्कि महोत्सव में धार्मिक, राजनितिक एवं आध्यात्मिक जगत की ख्यातिमान हस्तियां भाग लेंगी। पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा भाजपा सांसद वरुण गांधी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव आदि सम्मिलित होंगे। महोत्सव की ख्याति के अनुरूप इस बार भी श्री काल्कि महोत्सव में सभी धर्मों के शीर्षस्थ धर्मगुरु भी सांप्रदायिक सछ्वाव का संदेश देने के लिए सम्मलित होंगे।
सम्भल: तहसील क्षेत्र के गांव ऐंचोड़ा कम्बोह में आयोजित होने वाले कल्कि महोत्सव का आगाज 14 नवंबर से शुरू होगा जिसको लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है।
कल्कि धाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि इस बार श्री कल्कि महोत्सव में धार्मिक, राजनितिक एवं आध्यात्मिक जगत की ख्यातिमान हस्तियां भाग लेंगी। महोत्सव में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी हिस्सा लेंगे। श्री काल्कि पीठाधीश्वर प्रमोद कृष्णम ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर कल्कि महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए आने की हामी भरी है। इस दौरान, गरीब नवाज फाउंडेशन के मौलाना अंसार र•ा भी साथ रहे।
प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के अलावा भाजपा सांसद वरुण गांधी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, पूर्व मंत्री शिवपाल ¨सह यादव आदि महोत्सव में आएंगे। महोत्सव की ख्याति के अनुरूप इस बार भी श्री कल्कि महोत्सव में सभी धर्मों के शीर्षस्थ धर्मगुरु सांप्रदायिक सदभाव का संदेश देने के लिए आएंगे।