50 फीसद सीट देंगे तभी गठबंधन का बनूंगा हिस्सा: शिवपाल यादव
जागरण संवाददाता, सम्भल: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम आगे आएंगे। इसके लिए हम तैयार हैं। जिले स्तर पर पार्टी का गठन हो चुका है अब चुनावी तैयारी चल रही है। गठबंधन को लेकर हम आगे नहीं आ रहे हैं जिसे गठबंधन करना है वह हमसे बात करे। हमें प्रदेश की कुल सीटों का 50 फीसद चाहिए तभी हम गठबंधन का हिस्सा बनेंगे नही तो पार्टी अकेले दम पर चुनाव लडेगी और प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
सम्भल: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हम आगे आएंगे। इसके लिए हम तैयार हैं। जिले स्तर पर पार्टी का गठन हो चुका है अब चुनावी तैयारी चल रही है। गठबंधन को लेकर हम आगे नहीं आ रहे हैं जिसे गठबंधन करना है, वह हमसे बात करे। हमें प्रदेश की कुल सीटों का 50 फीसद चाहिए तभी हम गठबंधन का हिस्सा बनेंगे, नहीं तो पार्टी अकेले दम पर चुनाव लडे़गी और प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
एचोड़ा कम्बोह में आयोजित कल्कि महोत्सव के दौरान पूर्व मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि मेरा परिवार जैसे पहले था वैसे अब भी है कहीं कोई झगड़ा नहीं है। असंतुष्ट समाजवादियों को हमने एक मंच दिया है। इस बार हम प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लडे़ंगे। एक सीट छोड़ेंगे जो नेताजी की होगी। नेताजी की सहमति के बाद ही हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन किया। उनका आशीर्वाद हमारे साथ है। हम जानते हैं कि हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनने वाली है। चुनाव बाद यह तस्वीर भी साफ हो जाएगी। हमारे साथ हर वर्ग की भावनाएं जुड़ी हैं।