Move to Jagran APP

बाल विद्या मंदिर की जाह्नवी टापर, डीएवी के प्रखर रनरअप

सम्भल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन सीबीएसई के इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी क

By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 12:07 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 12:07 AM (IST)
बाल विद्या मंदिर की जाह्नवी टापर, डीएवी के प्रखर रनरअप
बाल विद्या मंदिर की जाह्नवी टापर, डीएवी के प्रखर रनरअप

सम्भल : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन सीबीएसई के इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया। बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल और बबराला के डीएवी फर्टिलाइजर स्कूल के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। जिले की टॉपटेन के साथ ही मंडल की सूची में भी इन छात्रों ने जगह बनाई है। जनपद में इन दोनों स्कूलों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल की जाह्नवी शर्मा ने जिले में टॉप होने का गौरव हासिल किया तो मंडल की सूची में भी जगह बनाई। इसी प्रकार डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला के प्रखर गौतम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बाल विद्या मंदिर के ही आयुष गुप्ता ने जिले की टॉप तीन की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार कामर्स वर्ग में बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल की अनुष्का राघव ने 99.2 फीसद अंक पाकर जिले में टॉप किया जबकि इसी स्कूल की खुशी वाष्र्णेय ने 98.6 तो निशांत गुप्ता ने 97.8 फीसद अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। उधर जैसे ही रिजल्ट की घोषणा हुई बंद चल रहे स्कूलों में स्टाफ दौड़ पड़ा। हाल यह था कि साइट पर इतना लोड बढ़ा कि कई बार साइट ही बंद हो गई। डाउनलोडिग की रफ्तार तक थम गई थी। फिर भी बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। टॉपर बच्चे स्कूल भी पहुंच गए थे। इनके साथ तमाम ऐसे भी बच्चे थे जिन्होंने 90 फीसद अंक पाकर घर, गांव, जिले व स्कूल तक का नाम रोशन किया। ये हैं हमारे टॉप टेन टाप टेन --- विज्ञान वर्ग

loksabha election banner

1 - जाह्नवी शर्मा - 99 - बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

2 - प्रखर गौतम - 98- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

3 -आयुष गुप्ता - 97.6- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

4 - सुदीपा पाल - 97.4- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

4 - प्रफुल्ल वाष्र्णेय- 97.4- केएचएमसी बहजोई

5 - हिमांशु सिंह - 97.2- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

5 - मुदित रस्तोगी - 97.2 बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

6 - मेघना - 96.4- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

6 - निखिल वाष्र्णेय- 96.4- सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई

6 - आकाश कुमार - 96.4- सिल्वर स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहजोई

6 - विदुषी यादव - 96.4- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

7 - निष्ठा वाष्र्णेय - 96.2 - डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

7 - काव्या अग्रवाल - 96.2 - डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

8 - लक्षिता अग्रवाल - 96 - डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

8 - ओमसरन - 96 - हेरिटेज कान्वेंट स्कूल दिल्ली रोड सम्भल

8 -छर्वी सिंह मलिक- 96- जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर

9 - लक्षिता अग्रवाल - 96- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

10 - निशांत वाष्र्णेय - 95.8 - डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला टाप टेन --- कामर्स वर्ग

1 - अनुष्का राघव- 99.2 - बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

2 - खुशी वाष्र्णेय - 98.6- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

3 - निशांत गुप्ता- 97.8- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

4 - तुषार आर्य - 97.4 - बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

4 - पार्थ रस्तोगी- 97.4-बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

4 - यशी सूर्यवंशी- 97.4- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

5 - भूमि अग्रवाल- 97 - बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

5 - कविश गुप्ता- 97 - बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

6 - आदित्य गुप्ता- 96.8- ओपीजीएम कालेज चन्दौसी

6 -हर्षी टंडन - 96.6 - बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

6 - मोहम्मद फरदीन खान- 96.6- बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज सम्भल

7 - अक्षरा मित्तल - 95.8 - डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

8 -बियोम राजौरिया- 95- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

9 - तृप्ति सोम - 94.8- ओपीजीएम कालेज चन्दौसी

9 - रजत अग्रवाल - 94.6- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला

10 -सेजल सिंह - 94.2- डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल बबराला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.