Move to Jagran APP

मुसीबत के समय में 112 नंबर को याद रखें महिलाएं

बबराला (सम्भल) देश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार सजग है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:04 AM (IST)
मुसीबत के समय में 112 नंबर को याद रखें महिलाएं
मुसीबत के समय में 112 नंबर को याद रखें महिलाएं

बबराला (सम्भल) : देश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म व छेड़छाड़ की घटनाओं को देखते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार सजग है। इसी को लेकर शासन के निर्देश पर जनपद भर के सभी थानों में महिला सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें महिलाओं व स्कूल की बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को जागरूक किया।

loksabha election banner

गुरुवार को कोतवाली गुन्नौर, थाना रजपुरा, थाना नखासा, थाना हयातनगर में मिशन शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली गुन्नौर में मुख्यअतिथि एसडीएम प्रेमचन्द्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सीओ केके सरोज ने कहा कि मिशन शक्ति योजना में 14 विभाग हैं। इनमें प्रमुख स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम एवं रोजगार विभाग के अलावा पुलिस प्रमुख रूप से शामिल हैं। किसी महिला और युवती के साथ कोई छेड़छाड़ की घटना होती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। संकोच कतई न करें। साथ ही सरकार के टोल फ्री नंबर 1090, 181, 112, 1098 एवं स्वास्थ्य विभाग का 102, 108 स्वास्थ्य सेवाओं का भी लाभ ले सकते हैं। इंस्पेक्टर संजीव कुमार, पवन कुमार, नूतन चौधरी, पूनम अरोरा, ममता राजपूत, योगेंद्र राजपूत, नीलम संध्या गोस्वामी, विमलेश गुप्ता, संगीता वर्मा, सत्यवती यादव, चंद्रकला यादव, नीतू, अखिलेश मंजू, अनीता यादव, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, रजपुरा थाने में गुरुवार को रजपुरा थाना परिसर में शासन के निर्देश पर महिला सुरक्षा व नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व महिला हिसा, यौन उत्पीड़न की रोकथाम और सामाजिक व लैंगिक समानता स्थापित करने के उद्देश्य एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सिपाही लाल स्मारक इंटर कॉलेज रजपुरा, हरिबाबा जनता इंटर कालेज गवां व बीएसबीडी स्कूल गवां की छात्राओं ने भाग लिया। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी तरह की हिसा या उत्पीड़न को छिपाएं नहीं बल्कि स्वजनों व पुलिस को सूचना दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.