अगर टिड्डी करे हमला तो खेत के आसपास जलाए आग
टिड्डियों के दस्तक ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है।
जागरण संवाददाता, चन्दौसी: टिड्डियों के दस्तक ने उत्तर प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। इससे किसानों को भारी परेशानी में डाल दिया है। क्योंकि इनकी संख्या इतनी अधिक है कि यह जहां हमला कर दे वहां पूरी फसल को बर्बाद कर देंगे। ऑक, नीम, धतूरा, शीशम और अंजीर को छोड़ यह सभी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर इनका हमला होता है तो तत्काल किसान अपने खेत के आसपास में आग जलाकर धुआं करे उसके बाद ही इनके से बचा जा सकता है। जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह ने बताया कि टिड्डी का हमला फसल के लिए काफी खतरनाक है, लेकिन यह बहुत ही डरपोक होने के कारण समूह में रहते हैं। इनके आगे बढ़ने की दिया हवा की गति पर निर्भर करती है। टिड्डी दल सामूहिक रूप से लाखों की संख्या में झुंड बनाकर पेड़-पौधे व वनस्पतियों को भारी नुकसान पहुंचाते है। यह दल 15 से 20 मिनट में ही फसल की पत्तियों को नष्ट कर देता है। टिड्डियों ने उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बताया कि अगर इनका हमला होता है तो तत्काल किसान खेत के आसपास में आग जलाए और धुआं करे। साथ ही कुछ लोग मिलकर शोर मचाए। उससे यह भाग जाती है। उन्होंने कहा कि टिड्डी पर नजर बनाए हुए है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है।