अराजक तत्वों ने फाड़ा सपा का होर्डिंग
शहर में नव वर्ष और गणतंत्र दिवस की बधाई के लिए लगाए गए होर्डिंग को लोगों ने दबंगई से फाड दिये हैं। जिससे सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बुधवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
सम्भल: शहर में नव वर्ष और गणतंत्र दिवस की बधाई के लिए लगाए गए होर्डिंग को भी अराजक तत्व नहीं छोड़ रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बुधवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। उन्होंने सपा के होर्डिंगों को अराजक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की शिकायत की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाजवादी पार्टी के लगे होर्डिंगों को लोगों ने दबंगई से फाड़ दिये हैं। होर्डिंग नव वर्ष और गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए लगाए गये थे। चौधरी सराय और कई स्थानों पर लगे होर्डिंग को जान बूझकर फाड़ा गया है। होर्डिंग पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव और आजम खां व अन्य नेताओं के फोटो को फाड़ दिए हैं। जिससे सपा के कार्यकर्ताओं में रोष हैं। फाड़ने वाले लोगों पर गंभीरता से कार्रवाई करी जाए।