शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में होली की रही धूम
साथ तरह-तरह के तैयार किए व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया। रंगों का त्योहार होने के कारण शहर में बाजार बंद रहे।
चन्दौसी: शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गई। नगर से गांव कस्बों की सड़कों पर युवाओं की टोलियां रंग खेलते और डीजे पर होली के गीतों पर दोपहर तक झूमते नजर आई। अधिकांश लोग इस बार गुलाल से ही होली खेलते दिखाई दिए। गुरुवार की सुबह से ही युवाओं व बच्चों ने होली का धमाल मचाना शुरू कर दिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ओर रंग बरसे चुनरवाली रंग बरसे, होली के दिन दिल मिल जाते हैं, रंगों में रंग खिल जाते हैं, होली होली आई देखों होली आई रे, आदि गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। सुबह से रंग खेलने के साथ शुरू हुआ तो होली खेलने का सिलसिला अपरान्ह 2 बजे तक चला। लोगों एक दूसरे के घरों पर पहुंचे और गले मिले। घरों में होली का मुख्य पकवान गुझिया के साथ तरह-तरह के तैयार किए व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया। रंगों का त्योहार होने के कारण शहर में बाजार बंद रहा।
इनसेट-
कई जगह फोड़ी मटकी
चन्दौसी: गुरुवार को होली के त्योहार पर जगह-जगह मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया। जिसमें रंग से भरी मटकी 20 से 25 फीट की उंचाई पर बीच सड़क पर लटकाई गई, जिसे युवाओं ने साथियों की सीढ़ी बनाकर मटकी तोड़ी।
इनसेट-
पुलिसकर्मियों ने भी जमकर खेली होली
चन्दौसी। गुरुवार को जिले में शांति पूर्ण तरीके से होली का त्योहार संपन्न कराने के बाद शुक्रवार की सुबह से ही कोतवाली का माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। पुलिस कर्मी भी सुबह से ही होली खेलने में ले गए। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही जमकर गुलाल उडा़या गया। दोपहर तक पुलिस कर्मी होली खेलते रहे। कोतवाली के आलावा बनियाठेर और कुढ़फतेहगढ़ थाने में भी होली खेली गई।