देर रात सम्भल जिले में जोरदार बारिश, गिरे ओले
किसान सहमें, आमजन को ठंड का अहसास सम्भल : गुरुवार की रात आठ बजे से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने मौसम का हाल बेहाल कर दिया। बारिश के साथ दस मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों को परेशान कर दिया। उनके माथे पर ¨चता की लकीरें खींच गई तो शहर के साथ ही पूरे जिले का तापमान अचानक से गिर गया। सुबह में भी ओले गिरे थे लेकिन उनके साइज छोटे थे लेकिन रात को जब ओले गिरे तो निश्चित तौर पर आलू की फसल के लिए इसे नुकसान माना जा रहा है। शहर के अंदर जोरदार बारिश तकरीबन आधा घंटा तक लगातार जारी रही। इससे शहर के अंदर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं।
सम्भल : गुरुवार की रात आठ बजे से अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश ने मौसम का हाल बेहाल कर दिया। बारिश के साथ दस मिनट तक गिरे ओलों ने किसानों को परेशान कर दिया। उनके माथे पर ¨चता की लकीरें खींच गई तो शहर के साथ ही पूरे जिले का तापमान अचानक से गिर गया। सुबह में भी ओले गिरे थे लेकिन उनके साइज छोटे थे लेकिन रात को जब ओले गिरे तो निश्चित तौर पर आलू की फसल के लिए इसे नुकसान माना जा रहा है। शहर के अंदर जोरदार बारिश तकरीबन आधा घंटा तक लगातार जारी रही। इससे शहर के अंदर की सड़कें पानी से लबालब भर गईं।