Move to Jagran APP

पूर्व सांसद ने गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

बबराला (सम्भल) बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना जिसमें कुछ आम और खास लोग भी शामिल थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:01 AM (IST)
पूर्व सांसद ने गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
पूर्व सांसद ने गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं

बबराला (सम्भल) : बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने सपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना, जिसमें कुछ आम और खास लोग भी शामिल थे। उनके निराकरण हेतु सक्षम अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। पूर्व सांसद बबराला दिवंगत कार्यकर्ताओं के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आए थे।

loksabha election banner

शनिवार को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने बबराला स्थित यारा गेस्ट हाउस में सपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना एवं उनके साथ बैठक की। समस्याओं के निराकरण हेतु अधिकारियों से फोन पर संपर्क भी किया। वह बबराला के दिवंगत पूर्व चेयरमैन प्रमोद पप्पू भैया के आवास पर गए एवं शोक संतप्त परिवार में पूर्व चेयरमैन के भाई चंद्रशेखर गुप्ता, उनके चेयरमैन बेटे राजा गुप्ता के समक्ष अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद पूर्व सांसद शाहपुर में रामाशंकर एडवोकेट के आवास पर भी गए। उनके भाई ओमप्रकाश का कुछ दिनों पूर्व निधन हो गया था। साथ ही ग्राम हिरौनी में पप्पू प्रधान के भाई का भी निधन हो जाने पर उन्होंने गांव पहुंच कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। वहीं ग्राम कला में प्रधान संजय सिंह के यहां आयोजित भंडारे में भी जाकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, अमित यादव, रामू यादव, अखिलेश यादव, जय सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.