हरियाणा मार्का शराब समेत गिरफ्तार
रजपुरा : क्षेत्र के गांव हिरौनी में गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की अवैध रूप से तस्करी कर लायी जा रही हरियाणा मार्का शराब को लेकर एक व्यक्ति हिरौनी गांव के समीप पहुंचने वाला है। आनन फानन में पुलिस ने गांव के समीप चेंकिग अभियान शुरू कर दिया। तभी रजपुरा की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। तो युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को युवक के पास से ग्यारह बोतल शराब की व 52 पौव्वा बरामद हुये। पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह थाना रजपुरा क्षेत्र के हिरौनी का महेश पुत्र सुखराम है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विभागीय कार्यवाही पूर्ण की।
रजपुरा : क्षेत्र के गांव हिरौनी में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा मार्का शराब को लेकर एक व्यक्ति हिरौनी गांव के समीप पहुंचने वाला है। पुलिस ने चेंकिग अभियान शुरू कर दिया तभी रजपुरा की तरफ से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। तो युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को हिरौनी निवासी महेश पुत्र सुखराम से ग्यारह बोतल शराब की व 52 पौव्वा बरामद हुये।