गवां में निकाली गई हनुमान शोभायात्रा
कस्बा गवां में शुक्रवार की रात्रि को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ हरि बांध धाम की वेदांत कुटी से पधारे दंडी स्वामी आनंद आश्रम जी महाराज एवं दंडी स्वामी गणेश आश्रम जी महाराज द्वारा पूर्णता विधि विधान से किया गया। कोलकाता के कलाकारों द्वारा निर्मित नौ देवी धनुष यज्ञ लक्ष्मी दरबार और पूतना वध आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस
गवां: शुक्रवार की रात्रि को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ हरि बांध धाम की वेदांत कुटी से पधारे दंडी स्वामी आनंद आश्रम जी महाराज एवं दंडी स्वामी गणेश आश्रम जी महाराज द्वारा पूर्णता विधि विधान से किया गया। कोलकाता के कलाकारों द्वारा निर्मित नौ देवी, धनुष यज्ञ, लक्ष्मी दरबार और पूतना वध आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर देवेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ टीटू शर्मा, शांति स्वरूप वर्मा, बबलू वर्मा, विजय शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, रजत अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल और नीशू शर्मा आदि रहे।