घेर में बैठे ग्रामीण को मारी गोली, गंभीर
सम्भल: हयातनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घेर में बैठे ग्रामीण को घेरकर गोली मार दी
सम्भल: हयातनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घेर में बैठे ग्रामीण को घेरकर गोली मार दी। गोली सीने में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपित तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
गांव ¨सहावली निवासी तेजपाल पुत्र कोमल ¨सह हत्या के मामले में चार दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। गुरुवार की रात तेजपाल घेर में बैठा था। तभी गांव के ही चार लोग आए और तेजपाल को घेर कर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपित तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ सुदेश कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ सुदेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।