मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट पर गरजी महिला रसोईया
या जाए। मानदेय का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खाते में सीधे किया जाए। रसोइयों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा एवं गंभीर बीमारी का इलाज सरकारी खर्चे पर कराए जाने के साथ ही उनके बच्चों की उच्च शिक्षा सरकारी खर्च पर की जाए। प्रतिवर्ष होने वाले नवीनीकरण के स्थान पर नियमित किया जाए। यहां कविता, रेवाराम, प्रेम कुमारी, मीना, कुसुम, मेहरून्निशा, नेक्सी, प्रेमवती, रेशम मती, रानी, मोमिना, शबाना, पुष्पा, ओमवती, प्रवेश, गोमती, कल्लो, रेखा, गुलशन, अंजली आदि मौजूद रहे।
बहजोई : परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी अन्य सुविधाएं दिलाए जाने के अलावा अन्य मांगों को लेकर महिला रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा।
गुरुवार को उत्तर प्रदेश रसोई कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रेमलता के नेतृत्व में महिला रसोइयां कलेक्ट्रेट पर एकत्रित हुई। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार को सौंपा। रसोई कर्मचारियों का मासिक मानदेय एक हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपये किया जाए। मानदेय को 10 माह के स्थान पर पूरे वर्ष दिया जाए। मानदेय का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खाते में सीधे किया जाए। रसोइयों को पांच लाख रुपये का दुर्घटना बीमा एवं गंभीर बीमारी का इलाज सरकारी खर्चे पर कराए जाने के साथ ही उनके बच्चों की उच्च शिक्षा सरकारी खर्च पर की जाए। प्रतिवर्ष होने वाले नवीनीकरण के स्थान पर नियमित किया जाए। यहां कविता, रेवाराम, प्रेम कुमारी, मीना, कुसुम, मेहरून्निशा, नेक्सी, प्रेमवती, रेशम मती, रानी, मोमिना, शबाना, पुष्पा, ओमवती, प्रवेश, गोमती, कल्लो, रेखा, गुलशन, अंजली आदि रहे।