भारत में ही नहीं विश्व में मनाई जाती गणेश चतुर्थी
हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर भगवान श्रीगणेश पूजन कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सुशील कुमार मेहरोत्रा व अरुण कुमार अग्रवाल ने भगवान श्रीगणेश प्रतिमा के समक्ष नारियल फोड़कर व लड्डूओं का भोग लगाया। अजय शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया रोली चावल के साथ विधान पूर्वक पूजन सम्पन्न किया गया।
सम्भल : हिन्दू जागृति मंच के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान श्रीगणेश पूजन कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सुशील कुमार मेहरोत्रा व अरुण कुमार अग्रवाल ने भगवान श्रीगणेश प्रतिमा के समक्ष नारियल फोड़कर व लड्डूओं का भोग लगाया। अजय शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। रोली चावल के साथ विधान पूर्वक पूजन सम्पन्न किया गया। विकास वर्मा ने कहा कि वर्मा ने कहा कि भगवान श्रीगणेश के जन्म दिवस को सम्पूर्ण भारत ही नही पूरे विश्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। विष्णु कुमार तथा शलभ रस्तोगी ने भजन सुनाए। देवेन्द्र गुप्ता, संजय कोठारी, डॉ. सचिन सैनी, सुभाष चन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, शर्मा, अंकित गुप्ता, अनुज ठाकुर, हरिओम वर्मा, राकेश वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सुभाष चन्द्र मोंगिया ने की।