गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा वातावरण
द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब ष्टद्धड्डह्लह्वह्मह्लद्धद्ब'ह्य द्दह्मड्डठ्ठस्त्र ह्मड्डह्लद्ध 4ड्डह्लह्मड्ड श्रद्घ द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड ष्ड्डद्वद्ग श्रह्वह्ल द्बठ्ठ ह्लद्धद्ग ष्द्बह्ल4
चन्दौसी : गणेश चतुर्थी पर नगर में गणेश मेला परिषद के तत्वावधान में सीता रोड स्थित गणेश आश्रम से गुरुवार को अपराह्न चार बजे से गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में स्वचलित झांकियां और दूर दराज के बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। रथयात्रा का नजारा देखने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। रथयात्रा मार्ग की सड़क से लेकर घरों की छतों और खिड़कियों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आलम ये था कि रात भर शहर की गलियां भी श्रद्धालुओं की चहल पहल से गुलजार रहीं।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ का 11 सितंबर को चारों धर्मों के प्रतिनिधियों द्वारा शानदार आगाज किया गया था। 13 सितंबर दिन गुरुवार को गणेश चतुर्थी के दिन अपराह्न चार बजे सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से गणेश बाबा की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ राज्यमंत्री गुलाब देवी ने फीता काट कर किया। रथयात्रा में सबसे आगे घोड़े, ऊंट और हाथी ढोल नगाड़ों के साथ चल रहे थे । लोगों को धूमपान निषेध का संदेश देते हुए भी झांकी चल रही थी। साईं पालकी के आगे भक्त सड़क पर झाडू और छिड़काव करते हुए चल रहे थे। ¨हदू, मुसलिम, सिख, ईसाई धर्म की झांकी सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दे रही थी। ताशा पार्टी के पीछे स्वचलित झांकी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही थी। नासिक ढोल के साथ नर¨सह अवतार की लीला की झांकी, शिव पार्वती द्वारा गणेश जी स्नान की झांकी, ¨पडी पूजा गणेश जी और हनुमान जी की झांकी, कन्हैया जी को लड्डू खिलाते गणेश जी की झांकी, नारद जी की झांकी, महाकाली की झांकी, पंचमुखी हनुमान जी की झांकी, नृत्य करते हुए राधाकृष्ण की झांकी, बांसुरी बजाते हुए गणेश जी की झांकी, शंकर जी की झांकी, कचरी से सजाए गए सोलह फीट की रामायण लिखते हनुमान जी की झांकी, महाकाल की पालकी की झांकी रथयात्रा की शोभा बड़ा रही थीं। रथयात्रा में चन्दौसी के अलावा गजरौला, धनौरा, अमरनगढ़, हापुड़, मेरठ, दिल्ली आदि के बैंड शामिल थे। सभी झाकियों के आगे एक-एक बैंड भजनों की ध्वनि बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रहा था। इसके अलावा स्पोर्ट्स के लिए देश के युवाओं को प्रेरित करते हुए खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया का संदेश दे रहे सोलह फीट के महाप्रभु गणेश की स्वचलित झांकी की शोभा देखते ही बन रही थी। झांकी के आगे हजारों की तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ मंगल मूरति मोरिया-गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ये झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। अंत में महाप्रभु गणेश का रथ के आगे कीर्तन मंडली चल रही थी। कीर्तन मंडली गाइये गणपति जगबंदन आदि भजन करते हुए चल रहे थे। साथ ही श्रद्धालुओं को तिलक बंदन भी कर रहे थे। महाप्रभु के रथ के आगे श्रद्धालु नतमस्तक करते हुए निकल रहे थे। महाप्रभु गणेश की रथयात्रा गणेश मंदिर से शुरु होकर सीता रोड, मनिहार चौक, सुंदर मोहल्ला, बिसौली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, फड़ियाई बाजार, ब्रह्मा बाजार, कैथल गेट, नाला रोड, मेला रोड होते हुए तड़के तीन बजे गणेश मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इनसेट-
आइजी ने की महाप्रभु गणेश की महाआरती
चन्दौसी: गणेश रथयात्रा में शामिल महाप्रभु गणेश के पीतल का रथ सबसे पीछे चल रहा था। रात आठ बजे महाप्रभु गणेश जी के मुख्य रथ पर आइजी विनोद कुमार ने पूजा-अर्चना कर महाआरती की। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ¨सह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने भी आरती की। गणेश आश्रम के सामने स्थापित मंच पर अतिथियों को पटका पहना कर सम्मान दिया। मंच पर अफसरों के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल, नगराध्यक्ष पंकजश्री, पालिकाध्यक्ष इंदूरानी समेत अन्य उपस्थित रहे। मंच से झाकियों का संचालन अर¨वद कुमार गुप्ता व लाल मोहम्मद शास्त्री ने किया। इस अवसर पर मेला संस्थापक डा. गिरिराज किशोर, मेला परिषद के मुख्य सचिव कमलेश चौधरी, ललित किशोर, मनोज कुमार मीनू, र¨वद्र कुमार रुपी, विनय सर्राफ, इश्त्याक वेग, हरिगोपाल, प्रभात कृष्णा, प्रजीत लालू, सतेंद्र मामा, लोकेंद्र शर्मा आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।