गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...
द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड रूश्रह्म4ड्ड, ठ्ठद्ग3ह्ल 4द्गड्डह्म 4श्रह्व ष्श्रद्वद्ग ह्यश्रश्रठ्ठ ..द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड रूश्रह्म4ड्ड, ठ्ठद्ग3ह्ल 4द्गड्डह्म 4श्रह्व ष्श्रद्वद्ग ह्यश्रश्रठ्ठ ..द्दड्डठ्ठड्डश्चड्डह्लद्ब क्चड्डश्चश्चड्ड रूश्रह्म4ड्ड, ठ्ठद्ग3ह्ल 4द्गड्डह्म 4श्रह्व ष्श्रद्वद्ग ह्यश्रश्रठ्ठ ..
चन्दौसी: नगर समेत जनपद सम्भल में गणेश चतुर्थी से चल रहे गणेश महोत्सव का अनंत चतुदर्शी पर दिन रविवार को समापन हो गया। सीता रोड स्थित गणेश मंदिर से गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाए गए और भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी के जयकारे की गूंज के साथ आगे बढ़ रहे थे। विसर्जन यात्रा निजी वाहनों से नरौरा गंगा घाट पहुंची। जहां गणपति बप्पा का विधि विधान से पूजन कर प्रतिमा को गंगा तट पर गड्ढे में विसर्जित किया। गणेश बाबा को विदाई देते समय में भक्तों की आंखें छलछला गईं।
बता दें कि गणेश चतुर्थी पर 13 सितंबर को गणेश मंदिर से गणपति बप्पा की भव्य रथयात्रा निकाली गई थी। रथयात्रा में शामिल गणेश जी की मुख्य प्रतिमा का अनंत चतुदर्शी पर विसर्जन किया गया। सुबह 11 बजे सीता रोड स्थित श्री गणेश मंदिर से गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में ठेले पर रखी गणेश जी की प्रतिमा के आगे कीर्तन मंडली गाइए गणपति जगबंदन आदि भजनों की छटा बिखेरती हुई चल रही थी। भक्तगण अबीर गुलाल उड़ाते हुए भजनों की धुन पर झूम रहे थे। विसर्जन यात्रा सीता रोड होते हुए सीता आश्रम पर पहुंची। जहां निजी वाहनों से नरौरा गंगा घाट के लिए रवाना हुई। नरौरा गंगा घाट पर पहुंच कर गणपति को स्नान करा कर विधि विधान से पूजा अर्चना की और फिर घाट पर गड्ढा खोद कर गणपति का विसर्जित किया। इस दौरान गंगा तट पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर मेला संस्थापक डा. गिरिराज किशोर, मेला सचिव कमलेश चौधरी, मनोज कुमार मीनू, ललित किशोर, र¨वद्र कुमार रूपी, सुधीर कुमार, प्रजीत लालू, प्रभात कृष्णा, विनय सर्राफ, हरिगोपाल, लाल मोहम्मद शास्त्री, हाजी इश्त्याक वेग, सतेंद्र मामा, लोकेंद्र शर्मा, राहुल चौधरी आदि रहे।