चैम्बरों को सैनिटाइज न करने पर अधिवक्ताओं में रोष
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने नगर पालिका द्वारा चैम्बरों को सैनिटाइज न करने पर रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा सम्भल में न्यायालय को कार्य करने का आदेश दिया गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता मुंसिफी पहुंचे लेकिन पालिका द्वारा चैम्बरों को सैनिटाइज नहीं किया गया था।
सम्भल: जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने नगर पालिका द्वारा चैम्बरों को सैनिटाइज न करने पर रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा सम्भल में न्यायालय को कार्य करने का आदेश दिया गया है। इसी को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता मुंसिफी पहुंचे, लेकिन पालिका द्वारा चैम्बरों को सैनिटाइज नहीं किया गया था। यह पालिका की बहुत बड़ी लापरवाही है। इससे अधिवक्ताओं की जान को खतरा है। उन्होंने नगर पालिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद इस्लाम ने इस आशय का पत्र भी उच्चाधिकारियों को भेजा है, जिसमें सैनिटाइज न किए जाने का उल्लेख किया है। इसकी वजह से 11.15 बजे तक गेट नहीं खोला जा सका।