ठंड से बचने के लिए लिया अलाव का सहारा
जागरण संवाददाता, बहजोई: नगर एवं ग्रामीण अंचलों में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो वहीं बच्चे भी घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। विदित हो कि विगत 2 दिनों से नगर एवं ग्रामीण अंचलों में हो रही रुक-रुक कर हो रही बूंदा बंदी व तेज हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हो गया। जिसके चलते आज सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। तेज चल रही ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे थे तो बच्चे घरों के भीतर दुबकने के लिए मजबूर बने हुए थे। यही हाल शाम 6 बजे के बाद शुरू हो गया। व्यापारी दुकान समय से पहले ही बंद करके अपने घरों की ओर जा रहे थे।
बहजोई: नगर एवं ग्रामीण अंचलों में ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया तो वहीं बच्चे भी घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। विदित हो कि विगत 2 दिनों से नगर एवं ग्रामीण अंचलों में हो रही रुक-रुक कर हो रही बूंदा बंदी व तेज हवाओं के चलते ठंड में इजाफा हो गया। जिसके चलते आज सुबह आसमान में घना कोहरा छाया रहा। तेज चल रही ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे थे तो बच्चे घरों के भीतर दुबकने के लिए मजबूर बने हुए थे। यही हाल शाम 6 बजे के बाद शुरू हो गया। व्यापारी दुकान समय से पहले ही बंद करके अपने घरों की ओर जा रहे थे।