अग्निशमन दल ने शहर को सैनिटाइज किया
चन्दौसी शहर में लगातार कोरोना संक्रमित निकलने से पुलिस प्रशासन व नगरपालिका गंभीर बनी हुइ
By JagranEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 12:19 AM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:05 AM (IST)
चन्दौसी: शहर में लगातार कोरोना संक्रमित निकलने से पुलिस प्रशासन व नगरपालिका गंभीर बनी हुई। इसीलिए सोमवार को फायर बिग्रेड ने पूरे शहर को सैनिटाइज किया। फायर बिग्रेड ने स्टेशन रोड, फव्वारा चौक, नगरपालिका परिसर, सुभाष रोड, सम्भल गेट, मालगोदाम रोड, आजाद रोड, गणेश कालोनी, खुर्जा गेट, बड़ा बाजार आदि को सैनिटाइज किया। साथ ही नगरपालिका ने कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए शहर के सभी हॉटस्पॉट को सुबह शाम सैनिटाइज कराए जाने का निर्णय लिया है। सैनिटाइज करने वालों में प्रताप सिंह, खुशनूर हुसैन समेत पूरी टीम शामिल रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें