पेट्रोल और डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
चन्दौसी (सम्भल) भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता शनिवार को नगर के भगत सिंह चौक पर ए
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:15 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:15 AM (IST)
चन्दौसी (सम्भल) : भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता शनिवार को नगर के भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए। जहां पर डीजल, पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। 6 जुलाई को होने वाले तहसील पर विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई।
मंडल मीडिया प्रभारी बृजपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार बिना किसानों से सलाह मशविरा किए, जो कृषि अध्यादेश ले आई है। इन अध्यादेशों के कारण किसानों के भविष्य एवं देश की खाद सुरक्षा पर गंभीर संकट मंडराने लगेगा। धर्मवीर सिंह, हरि यादव, विनोद कुमार, ओमप्रकाश, ठाकुरदास, बनवारी सिंह, आशिक रजा, वीरेश यादव, नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें