दिल्ली से आ रही नकली रोडवेज बस पकड़ी, सीज
टिकट नहीं दी गई। एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया। जुर्माना अदा करने के बाद चालक बस को छुड़ाकर ले गया। डग्गामार बस मालिक मोटे मुनाफे के लालच में यात्रियों को धोखा दे रहे हैं। अपनी बसों को रोडवेज के रंग में रंगकर सड़क पर दौड़ा रहे हैं। रंग से धोखा खाकर यात्री कठिनाइयों भरा सफर करने को मजबूर हैं। शुक्रवार दोपहर को एआरटीओ छवि ¨सह चौहान हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय के निकट वाहनों की चे¨कग कर रही थी। इस बीच दिल्ली की तरफ से रोडवेज के रंग में रंगी हुई बस आई तो उन्होंने उसे रोक लिया। बाद में पता चला कि वह नकली रोडवेज बस है। बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लिखा हुआ था। एआरटीओ छवि ¨सह चौहान ने बताया कि बस को सीज कर दिया है। 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद बस को छोड़ दिया है।
सम्भल: कोतवाली क्षेत्र के सम्भल हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय के निकट एआरटीओ ने फर्जी रोडवेज बस को पकड़ लिया। चालक व परिचालक से भी पूछताछ की गई। यात्रियों से रोडवेज बस के हिसाब से किराया वसूला गया था, जबकि उनको कोई टिकट नहीं दी गई। एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया। जुर्माना अदा करने के बाद चालक बस को छुड़ाकर ले गया। डग्गामार बस मालिक मोटे मुनाफे के लालच में यात्रियों को धोखा दे रहे हैं। अपनी बसों को रोडवेज के रंग में रंगकर सड़क पर दौड़ा रहे हैं। रंग से धोखा खाकर यात्री कठिनाइयों भरा सफर करने को मजबूर हैं। शुक्रवार दोपहर को एआरटीओ छवि ¨सह चौहान हसनपुर मार्ग पर चौधरी सराय के निकट वाहनों की चे¨कग कर रही थी। इस बीच दिल्ली की तरफ से रोडवेज के रंग में रंगी हुई बस आई तो उन्होंने उसे रोक लिया। बाद में पता चला कि वह नकली रोडवेज बस है। बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लिखा हुआ था। एआरटीओ छवि ¨सह चौहान ने बताया कि बस को सीज कर दिया है। 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद बस को छोड़ दिया है।