मिशन शक्ति में सभी लोग करें सहयोग
प्रदेश में महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
प्रदेश में महिलाओं पर आए दिन हो रहे अत्याचार को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेश पर मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी व आत्मनिर्भर बनने के लिए जानकारी ली जा रही है जिससे की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। सरकार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सामाजिक संगठनों व राजनीतिक पार्टियों को राजनीति से हटकर सहयोग करना चाहिए। ऐसे में लोगों गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करना चाहिए जिससे कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर लगाम लग सके और महिलाएं व बेटियां निसंकोच घर से बाहर जा सके। यह तभी हो सकता है जब सभी लोगों मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।
वीरेश यादव, कैलादेवी, सम्भल