मानव जाति के उद्धार के लिए दुनिया में आए थे प्रभु यीशु मसीह
क्रिसमस डे मनाते ईसाई समुदाय के लोग गुन्नौर: ईसाई धर्म के लोगों ने आज क्रिसमस डे हर्ष उल्लास के साथ मनाया। नगर के मोहल्ला मुण्डा में स्थित चर्च ऑफ नाजरीन में आज सुबह 25 दिसम्बर को पादरी ने लोगों को दुआ कराई। जिसमें लोगों में आपसी भाईचारे और देश में अमन चैन की दुआ की गई उसके बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम करके लोगों का मन मोह लिया।
सम्भल। जिले में क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया संभल और सिरसी के चर्च में प्रार्थना सभा हुई प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और बच्चों को उपहार बांटे गए। संभल के मैथोडिस्ट चर्च को सोमवार की रात आकर्षक तरीके से सजाया गया। मंगलवार की सुबह से ही चर्च पर ईसाई समाज के लोग पहुंचने लगे। चर्च में प्रार्थना सभा हुई। पादरी केपी ¨सह ने प्रभु यशवी मसीह के जन्म पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह समस्त मानव जाति के उद्धार के लिए दुनिया में आए। पादरी के प्रवचन के बाद क्रिसमस के गीत गाए गए। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इसके बाद के लोगों को गिफ्ट बांटे गए। इस मौके पर एंजलीना पौल, एल्फ्रीज, एलिस, एडलीन, चंद्रावती, सैमुएल ¨सह, शोभना, जोशुआ, जोयल, जोयस, एल फ्रीडा एलिस, सैमुअल जॉन जेम्स, जोसेफ , नेहा, निशा, संगीता रोबिट, अर्विन एस्वर एडलिन, एलिश सैमुअल आदि मौजूद रहे। देहात में भी मना यीशु का जन्मदिन
सम्भल: बच्चों को टॉफियां, मिठाई बांटकर बड़े दिन के रूप में प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चर्चो में चीनी झालर, बिजली बल्ब द्वारा सजाने के साथ ही क्रिसमस ट्री भी सजाया गया था। हसनपुर मुनजब्ता में पास्टर मारिस लायल ने पवित्र पुस्तक बाइबल का पाठ पढ़ाकर प्रेम का संदेश दिया। इस मौके पर नवीन मसीह, शौकीन मसीह, प्रकाश मसीह, चांद मसीह, पतरस मसीह आदि मौजूद रहे। सानिया, नर्थी समेत कई छोटे बच्चों ने नाटक पेश किया। इनसेट
क्रिसमस डे मनाते ईसाई समुदाय के लोग
गुन्नौर: ईसाई धर्म के लोगों ने आज क्रिसमस डे हर्ष उल्लास के साथ मनाया। नगर के मोहल्ला मुण्डा में स्थित चर्च ऑफ नाजरीन में आज सुबह 25 दिसम्बर को पादरी ने लोगों को दुआ कराई।
फॉदर प्रमोद दास ने उक्त चर्च के अन्दर ईसाई धर्म की पवित्र पुस्तक बाइबिल सुना कर प्रभु यीशू द्वारा लोगों को दिये गये संदेश की जानकारी दी। पादरी ने कहा कि हमें प्रभु यीशू के बताये रास्तों पर चल कर आपस में भाईचारा और प्रेम बढ़ा कर रखना है। सारे पापों से बचने के लिये प्रभु यीशु के रास्ते पर चलना है। गुन्नौर के अलावा तहसील गुन्नौर ग्राम रिवाड़ा में भी क्रिसमस डे धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रार्थना के बाद वहां भी बच्चों ने रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस समय रतनलाल, जगदीश, बैंजामिन, गुडडू, पप्पू, जोगेश, राजू, ज्ञान, दयाल मसीह, जीतनलाल, अंजू, अंजली, संजली, रेनू, सूजल, सीमा, रीना, रूमा, विमलेश आदि मौजूद रहे।