बुलडोजर से तोड़ा जा रहा था अतिक्रमण, घर में 25 सिलेंडर देख उड़ गए अधिकारियों के होश, मकान मालिक बोला- इनका इस्तेमाल…
उत्तर प्रदेश के संभल में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक घर में 25 गैस सिलेंडर मिले हैं जिनमें से 23 खाली और दो भरे हुए थे। आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने मकान स्वामी से पूछताछ की लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद अधिकारियों ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और कार्रवाई करने की बात कही।
संवाद सहयोगी, संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा में अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान आपूर्ति विभाग को एक मकान में 25 सिलेंडर होने की सूचना मिली। विभाग के अधिकारियों मौके पर पहुंचे तो एक साथ इतने सिलेंडर देखकर दंग रह गए।
इन सिलेंडरों में 23 खाली और दो भरे हुए मिले। अधिकारियों ने मकान स्वामी से इसकी जानकारी तो वह कोई संतोष जवाब नहीं दे सका। आपूर्ति निरीक्षक ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया और कार्रवाई करने की बात कही।
यह है पूरा मामला
दरअसल, रविवार को हिंदूपुरा खेड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई की जा रही थी। बुलडोजर की मदद से मकानों के आगे बने अवैध स्लैब और सीढ़ियों को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान आपूर्ति विभाग को एक घर में बड़ी मात्रा में सिलेंडर होने की जानकारी मिली।
सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक सजन लाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घर में 25 सिलेंडर देखकर विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। इनमें से 23 सिलेंडर खाली और दो भरे हुए पाए गए। मौके पर मकान स्वामी हाजी रफ्फान से सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की गई।
उन्होंने बताया कि घर में शादी का आयोजन था। वैवाहिक कार्यक्रम में इन सिलेंडरों का उपयोग किया गया था। अधिकारियों ने सिलेंडर से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
साथ ही दस्तावेज दिखाने पर वापस करने और 3/7 की कार्रवाई करने की बात कही। आपूर्ति निरीक्षक सजन लाल ने बताया कि सिलेंडरों का इतनी बड़ी मात्रा में घर में रखा जाना नियम उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का जमा होना आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है।
लाखों के जेवरात की चोरी में प्राथमिकी दर्ज
कैला देवी थाना क्षेत्र के गौहत गांव में हुई लाखों रुपये के जेवरात के चोरी के मामले में रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार की रात गांव गौहत निवासी रामप्रसाद के घर में चोरों द्वारा घर में रखे सोने चांदी के लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। जिसकी शिकायत रामप्रसाद ने कैला देवी थाने में दर्ज कराई थी। कैला देवी पुलिस में राम प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।