महिला दिवस पर स्वावलंबन व सशक्तीकरण पर दिया जोर
सम्भल अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ
जागरण संवाददाता, सम्भल: अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही सरकारी विभागों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए महिलाओं को सम्मानित किया गया।
नई तहसील परिसर में एसडीएम दीपेंद्र यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर महिला उद्यमियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहाकि महिला परिवार की संचालक होती है। क्योंकि वह परिवार के छोटे से लेकर बड़े प्रत्येक सदस्य का ख्याल रखती है। इसलिए उनका परिवार ही नहीं समाज में भी उच्च स्थान है। नगर पालिका परिषद सभागार में कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका ईओ रामपाल सिंह व टीएस रमा शर्मा ने भी महिलाओं को सम्मानित किया।
प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय प्रबंधक एसके गंधर्व ने महिला ग्राहकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। महिला कर्मियों ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक सीपी सिंह, पोरुष गुप्ता, ऋतु टंडन, सार्थक शर्मा, अंकुर मिश्रा, गौरव कुमार, अंबुज श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, किरण मारिया आदि मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा आलम सराय स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष आरिफ खान ने महिलाओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। तनवीर, तौकीर अहमद, फुरकान कुरैशी, रफी अंसारी, फौजिया, अर्शिया, इशरत जहां, ममता, डोली कुमारी, रूपा सैनी आदि मौजूद रहे।
राजकीय महाविद्यालय में आत्मनिर्भर भारत में नारी की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. अनुपम स्वामी व प्रतिभागी आसिफा ने बताया कि मुसीबत के समय महिला का आत्मनिर्भर होना अपने परिवार को मुश्किल से बचाता है। प्राचार्य डॉ. प्रभा शर्मा, राजेश कुमार, डॉ. हर्षवर्धन डॉ. अब्दुल रहमान, डॉ. नवनीत, प्रिया, सबा खान मौजूद रहे।
फैज एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित गोष्ठी में महिला उद्यमी शाजिया खान ने कहाकि महिलाएं स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढे़ं। प्रधानाचार्य जहां आरा तब्बसुम, कलीम अशरफ मौजूद रहे। अल अमीन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं कॉलेज प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने शपथ दिलाई। शंकर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को महिला व बालिकाओं के सम्मान सुरक्षा व स्वावलंबन की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह वर्तवाल ने महिला शिक्षकों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। ह्यूमन केयर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को आयरन लेडी-2021आवार्ड से नवाजा गया। नाजिश नसीर खान, नाजिर खान, मुहम्मद •ाुबैर, डॉ. आजम, नीता दयाल, गायत्री आदि मौजूद रहे।
जबकि बहजोई में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मौलागढ़ प्रथम में आयोजन डॉ. रीना शर्मा प्रधानाध्यापिका द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों, बालिकाओं तथा अभिभावकों द्वारा शपथ ली गई। बनियाखेड़ा, नगर क्षेत्र चन्दौसी, सम्भल के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया।