लोगो को दिलाई वोट डालने की शपथ
त्र का स्वतंत्र अधिकार है। इसका चयन कर हम अपने एक अच्छे जन प्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। मतदान की प्रक्रिया निर्भीक होकर करनी चाहिए। मत डालने का अधिकार संविधान ने सब को दिया है। एक उम्र पूरी कर इस अधिकार का उपयोग स्वतंत्र लोकतंत्र की स्थापना के लिए जरूर करना चाहिए। यह बात ह्यूमन चैरिटेबल ट्रस्ट के और से किए गए मतदाता जागरूकता के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष नाजिश नजीर ने कही।
सरायतरीन : मतदान करना देश के लोकतंत्र का स्वतंत्र अधिकार है। इसका चयन कर हम अपने एक अच्छे जन प्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। मतदान की प्रक्रिया निर्भीक होकर करनी चाहिए। मत डालने का अधिकार संविधान ने सब को दिया है। एक उम्र पूरी कर इस अधिकार का उपयोग स्वतंत्र लोकतंत्र की स्थापना के लिए जरूर करना चाहिए। यह बात ह्यूमन चैरिटेबल ट्रस्ट के और से किए गए मतदाता जागरूकता के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर संस्था के अध्यक्ष नाजिश नजीर ने कही।
मोहम्मद शारिक ने कहा मतदान को महापर्व के रूप में मनाना चाहिए । क्योंकि दिन जनता अपने वोट से देश का भाग्य लिखती हैं। इस मौके पर परवे•ा आलम, सारिक कादरी, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, काशिफ, जाकिर, यूनुस, नदीम, याकूब, हामिद, अबूजर हनीफ, याहया, सहरोज आदि लोग मौजूद रहे।