Move to Jagran APP

रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना गर्मी से मिली राहत

संवाद सूला च9दौसी रविवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों पर उमस भरी गर्मी भारी पड़ती नजर

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 12:43 AM (IST)
रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना गर्मी से मिली राहत
रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना गर्मी से मिली राहत

संवाद सूत्र, चन्दौसी: रविवार की सुबह से आसमान में छाए बादलों पर उमस भरी गर्मी भारी पड़ती नजर आई। बादलों के बाद भी लोग उमस वाली गर्मी की मार से परेशान हो गए, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद ठंडी हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस वाली गर्मी राहत मिल गई। कई दिनों से गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। हर कोई गर्मी को लेकर परेशान चल रहा है। गर्मी से निजात के लिए किसान हो या आम आदमी हर कोई बारिश को लेकर प्रार्थना करने में लगा हुआ है। रविवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर में हल्की हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई रिमझिम बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। वहीं बच्चे भी अपनी अपनी छतों पर भीगते हुए और बारिश का आनंद लेते हुए नजर आए। रविवार को हुई रिमझिम बारिश से किसानों को ज्यादा लाभ तो नहीं मिलेगा, लेकिन थोड़ी राहत जरूर मिली। हाल में ही किसानों ने धान की रोपाई की है जिसके लिए पानी लगना बहुत ज्यादा जरूरी है। किसानों को उम्मीद है कि अगर सही से बारिश हो जाती है तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा। उम्मीद है कि अब बारिश होगी। जिसके बाद गर्मी में कुछ कमी आएगी। वहीं बारिश से लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी। दिनभर आसमान में छाए रहे बादल

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, सम्भल : मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। रविवार को दिनभर मौसम बिगड़ा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान गिरावट के बाद 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले कई दिनों ते•ा धूप से लोग परेशान थे। रविवार सुबह से बारिश का मौसम बन रहा है। आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ भी हो रही है, लेकिन बिन बरसे ही बादल लौट रहे हैं। बारिश न होने के कारण भीषण गर्मी और उमस से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। रविवार को सुबह से ही मौसम बदला रहा। आसमान में छाए बादलों ने बारिश के संकेत दिए, लेकिन शाम तक हल्की बारिश भी नहीं हुई। लोगों की निगाहें आसमान की ओर लगी रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.