बारिश से आठ डिग्री गिरा तापमान, मिली राहत
सम्भल जनपद में पिछले कई दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। ऐसे में लोग बारिश भग
सम्भल: जनपद में पिछले कई दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था। ऐसे में लोग बारिश भगवान से बारिश की दुआ कर रहे थे। जिससे की लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। शुक्रवार की रात हुई बूंदाबादी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। शनिवार की सुबह से आसमान में बादल छाने से दोपहर में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शुक्रवार को 42 डिग्री तक तापमान पहुंचा जबकि शनिवार की सुबह बादल लगने पर 34 डिग्री तापमान रहा।
शनिवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर में बूंदाबादी होने लगी। कुछ देर के लिए मौसम सुहाना हो गया। ऐसे में हवा चलने से लोगों को राहत मिली। लेकिन बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। जिसने लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी। लोग काफी परेशान नजर आए। वहीं नगर में सड़कों पर कीचड़ हो गया और कई जगह जलभराव भी हो गया, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी हुई। उमस की वजह से बाजारों में लोग कम दिखाई दिए। जिसकी वजह से दोपहर में बाजारों में सन्नाटा पसर गया। उमस भरी गर्मी की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। जिससे गली मुहल्लों में भी सन्नाटा पसर गया। उमस की वजह से लोग घरों में कूलर, पंखा व एसी में बैठे रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करके रख दिया। लोग गर्मी से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बैठे दिखाई दिए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी से कुछ किसानों के चेहरे खिल उठे। मैंथा व मक्का करने वाले किसान मायूस नजर आए। क्योंकि इस समय मैंथा की फसल की कटाई चल रही है। अगर ऐसे में बारिश तेज हो जाती है। तो किसानों की मैंथा व मक्का की फसल को भारी नुकसान होगा।