भक्तों ने माता के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना
चन्दौसी (सम्भल) शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के नवदुर्गा मंदिरों में माता के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई।
चन्दौसी (सम्भल) : शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन नगर के नवदुर्गा मंदिरों में माता के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। पूर्ण विधि-विधान के साथ पूजा की। सुबह से रात तक मंदिरों पर माता के जयकारे गूंजते रहे। शाम को देवी मंदिरों पर भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू हुआ तो देर रात तक चला।
सुबह से नगर के मौलागढ़ स्थित प्राचीन देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों की भीड़ जुट गई। भक्तों ने पूर्ण विधि विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की और मंदिरों में चल रहे हवनों में आहुति दी। उसके बाद महिलाओं ने अपने घरो में भी मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की और हवन किए। वहीं, शाम से देर रात तक नवदुर्गा मंदिरों में माता के दर्शनों की भारी भीड़ रही। पंडित ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मां चंद्रघंटा के मस्तिष्क पर घंटे के आकार का आधा चंद्र शोभित है। मां के शरीर का रंग सोने के समान चमकीला है। मां सिंह पर विराजमान हैं। इनकी कृपा से अलौकिक वस्तुओं के दर्शन होने लगते हैं। भजन कीर्तन का आयोजन
चन्दौसी: नवरात्र के चलते द्वारा नगर के गोला गंज स्थित राधा कृष्ण मंदिर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाकर माता रानी का गुणगान किया। भजनों को सुनकर महिला मां की भक्तिमय झूमने लगी और माता के जयकारे लगाने लगी। महिलाओं द्वारा प्यारा सजा हे तेरा द्वार भवानी.कभी फुरसत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना..शेर पर सवार होकर आजा शेरा वालिये..आदि भजनों को सुनाया जिससे आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बीना देवी, प्रीति गुप्ता, चंचल गुप्ता, ममता, कंचन देवी, पूनम रानी, शीला देवी, निरुपमा देवी, नीरु, द्रोपा देवी आदि शामिल रही।