किसान से अभद्रता करने वाले होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसान के साथ होमगार्ड द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें किसानों व पदाधिकारियों ने होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग की है। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 2
सम्भल: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसान के साथ होमगार्ड द्वारा अभद्र व्यवहार करने पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। इसमें किसानों व पदाधिकारियों ने होमगार्ड पर कार्रवाई की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि 28 जनवरी को जिला अस्पताल में असमोली निवासी किसान रामचरन शास्त्री के साथ होमगार्ड ने अभद्रता की साथ ही कोतवाली पुलिस को बुलाकर गिरफ्तार करा दिया। पुलिस ने सच्चाई जाने बगैर ही किसान का चालान शांति भंग में कर दिया। इससे किसानों और भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। वक्ताओं ने कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रामवीर ¨सह, राजेश कुमार, अशोक कुमार, ब्रजपाल ¨सह, हाजी इरफान, चौधरी वीरेंद्र ¨सह, कैलाश कुमार, विनोद त्यागी आदि रहे।