जेल में बंद हत्यारोपित की उपचार के दौरान मौत
खासा थाना क्षेत्र में 14 माह पहले होटल संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुरादाबाद की जेल में बंद हत्यारोपी की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। कैदी को कैंसर हो गया था। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा उसका एक माह से दिल्ली में उपचार कराया जा रहा था। मौत के बाद पहुंचे परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया है। कैदी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के गांव चंदावली निवासी होटल संचालक रोहित की 14 माह पहले इसी गांव निवासी अजय और इसके भतीजे शम्भू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया था और दोनों को जेल भेज दिया था। दोनों चाचा भतीजे मुरादाबाद की जेल में बंद थे। बताया जाता हैं कि हत्या करने से पहले ही अजय को कैंसर था।
चन्दौसी: नखासा थाना क्षेत्र में 14 माह पहले होटल संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुरादाबाद की जेल में बंद हत्यारोपित की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। कैदी को कैंसर हो गया था। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा उसका एक माह से दिल्ली में उपचार कराया जा रहा था। मौत के बाद पहुंचे परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया है। कैदी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना क्षेत्र के गांव चंदावली निवासी होटल संचालक रोहित की 14 माह पहले इसी गांव निवासी अजय और इसके भतीजे शम्भू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया था और दोनों को जेल भेज दिया था। दोनों चाचा भतीजे मुरादाबाद की जेल में बंद थे। बताया जाता हैं कि हत्या करने से पहले ही अजय को कैंसर था। ऐसे में जेल जाने के बाद उसकी अक्सर तबीयत खराब रहने लगी। एक माह से पुलिस प्रशासन उसका दिल्ली में उपचार करा रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान सुबह दस बजे कैदी की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को शव दे दिया। समाचार लिखे जाने तक शव घर नहीं पहुंचा था।