किसानों की फसलों की हो रही है लूट : रामखिलाड़ी
बबराला (सम्भल) किसानों की फसलों की लूट हो रही है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:06 AM (IST)
बबराला (सम्भल) : किसानों की फसलों की लूट हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस कारण बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यह बातें पूर्व विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव ने दलित, पिछड़ों और शोषित कार्यकर्ता कार्यक्रम में कही।
गुन्नौर विधान सभा के ग्राम गौरीपुरा में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि किसान अपने घरेलू कार्य को दो डनलप मिट्टी भी लेकर नहीं जा सकता है। सोमपाल सिंह गौतम, चुन्नी लाल, बीआर किशोर, नेम सिंह सागर, स्वराज सिंह, राकेश, संजय, जागन सिंह, अमर सिंह, ओमपाल सिंह, कृष्ण कांत, जयसिंह, राजपाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें