Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:22 AM (IST)
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन

सम्भल: जिला कांग्रेस केमटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटा और राजीव गांधी के चित्र पर माला अपर्ण कर नमन किया।

loksabha election banner

मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला सेवा दल कार्यालय पर एकत्र हुए जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर खुशी जाहिर की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज के समय में देश में जो तकनीकि व कम्प्यूटर चल रहा है सब उन्हीं की देन है। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते और भी बहुत से कार्य किये जिन्हें देश की जनता आज भी याद करती है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे ही प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। जावेद अशरफ ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार में बेरोजगारी, अपराध व भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। आज के समय में देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है।

इस अवसर पर अदीब अशरफ, मौहसिन, शारिक कुरैशी, मयंक जैन, शाहजाद खान, जावेद, जयप्रकाश, सलमान, फहद, विशाल, दानिश, रेहान, जिशान आदि रहे। संचालन मयंक जैन ने किया।

उधर शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के मुहल्ला आलम सराय स्थित कैंप कार्यलय पर पूर्व प्रधानमंत्री के 75 वें जन्मदिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें तौकीर अहमद ने कहा कि डिजिटल इंडिया का सपना साकार करने के लिए राजीव गांधी भारत संचार क्रांति लाये। उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए वोट का अधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। इस दौरान वरीद वारसी, विजय शर्मा, शोभना सैमुअल, हिलाल अख्तर, डॉ. सलाउद्दीन, जीतपाल सिंह, अकील अहमद, दाऊद पाशा, असलम अंसारी, सुबहानी, आरिफ तनवीर, सलमान तुर्की, इफ्तेखार कुरैशी, सुनील, छिद्दान अल्वी, हाजी रईस, वसीम आदि मौजूद रहे।

उधर ऑल इंडिया राहुल गांधी प्रियंका गांधी फोरम के तत्वावधान में असमोली स्थित कार्यालय पर राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री जयप्रकाश सहगल, मोहम्मद आलिम, नन्हें, गीता पाल, अमरपाल प्रजापति, इन्द्रपाल सैनी, इतेश सागर, कर्मवीर सरदार, सुनिल, सीपी सिंह प्रजापति, रामजीमल आजाद आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.