विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंदौसी में CO आवास में चल रहा था अवैध खनन, एसडीएम ने एक डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Published: Tue, 20 Jan 2026 11:20 PM (IST)

संभल के चंदौसी क्षेत्र में सीओ आवास के नाम पर हो रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ हुआ है। एसडीएम और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, संभल। बहजोई के बाद अब चंदौसी क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी आवास में भराव के नाम पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। एसडीएम और नायब तहसीलदार ने छापेमारी करते हुए डंपर व ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा है।

मंगलवार को बनियाठेर थाना क्षेत्र के नरौली के मुहम्मदपुर कस्बा गांव के जंगल में अवैध खनन चल रहा था। खास बात यह है कि सीओ निर्माणाधीन आवास के नाम पर खनन की परमिशन ली गई थी जबकि मिट्टी कहीं और डालकर अवैध खनन किया जा रहा था।

इसकी सूचना पर एसडीएम आशुतोष तिवारी व नायब तहसीलदार ने मौके से एक डंपर व ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर नरौली चौकी पुलिस को सौंप दिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन इंस्पेक्टर को अवगत करा दिया गया है।

एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन करते हुए एक डंपर व एक ट्रैक्टर ट्राली को मौके से पकड़ा है। सीओ के निर्माणाधीन आवास के लिए मिट्टी डालने के लिए साधारण परमिशन मुहम्मदपुर काशी निवासी शानू ने खनन विभाग के ली थी। जबकि मौके पर यंत्रों से अवैध तरीके से खनन करते हुए पाया गया। कार्रवाई के लिए खनन इंस्पेक्टर को बता दिया गया है तथा परमिशन भी निरस्त कराई जाएगी।