मकर संक्रांति का पर्व आज, तैयारियां पूर्ण
सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य हरीश शर्मा मकर संक्रान्ति पर सबसे पहले स्नान करें उसके बाद सूर्य की पूजा करे, उसके बाद पूजा अर्चना करे। दुकानदार प्रियांशु वाष्र्णेय ने बताया कि मकर संक्रान्ति पर्व पर तिल का महत्व होता है। जिसकों लेकर तिल के साथ ही रेबडी, गजक खूब बिक्री हो रही है।
चन्दौसी: नगर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ सोमवार को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए लोगों ने रविवार से ही तैयारी शुरू कर दी है। घरों में महिलाएं पर्व की तैयारियों को लेकर जुटी रही। नगर के माल गोदाम रोड स्थित हनुमान मन्दिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति का ऐसा पर्व है जिसका आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही ²ष्टियों से महत्व है। इस दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं। मकर संक्रांति पर सबसे पहले पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व हैं। तिल का इतना महत्व है कि स्नान करते समय जल में तिल डाला जाता हैं। मकर संक्रांति के दिन तिल दान अवश्य करना चाहिए। दुकानदार प्रियांशु वाष्र्णेय ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व पर तिल का महत्व होता है। जिसको लेकर तिल के साथ ही रेबडी, गजक खूब बिक्री हो रही है।