Move to Jagran APP

आचार्य चाणक्य की जयंती मनाई

महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में नगर के सीता रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 09:17 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 06:19 AM (IST)
आचार्य चाणक्य की जयंती मनाई
आचार्य चाणक्य की जयंती मनाई

जागरण संवाददाता, चन्दौसी: महापुरुष स्मारक समिति के तत्वावधान में नगर के सीता रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर में महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कवि माधव मिश्र ने कहा कि आचार्य चाणक्य महान राजनीतिज्ञ, विद्वान, कुशल कूटनीतिज्ञ और विश्व के प्रथम अर्थशास्त्री जीवन दर्शन के ज्ञाता थे। क्षशिला के गुरुकुल में अर्थशास्त्र के आचार्य थे। उन्होंने अर्थशास्त्र के अलवा कूटनीति के साथ समाज नीति जैसे महा ग्रंथों की रचना की। उनकी नीति के द्वारा कई राजाओं ने अपने राज भी चलाए। अपनी कूटनीति के माध्यम से ही एक छोटे से बालक को अखंड भारत का सम्राट बनाया और मौर्य वंश की स्थापना की। आज भी राजनीति में आचार्य चाणक्य की नीति को लोग याद रखते है। इस दौरान योगेन्द्र शर्मा, सच्चिदानन्द, देवेन्द्र प्रसाद,प्रमोद कुमार, रोशनलाल, विवेक मिश्रा, मनोज कुमार, जुगल किशोर, झांझनलाल शर्मा, कृष्णनाथ, वेदराम मौर्य, बाल किशन, विनोद कुमार, हरी सिंह यादव, मुकेश कुमार शर्मा, मनोरमा देवी, बृजेन्द्र प्रसाद तिवारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.