बबराला में सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन मनाया
बबराला: नगर में सपा नेता अमित यादव के आवास पर बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव का 40 वां जन्मदिन बड़ी
By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM (IST)
बबराला: नगर में सपा नेता अमित यादव के आवास पर बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव का 40 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हर्ष जताया और आतिशबाजी की और लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर सपा नेता अमित यादव नें कहा कि हमें गर्व है कि जनता को ऐसा विकास पुरुष सांसद मिला है जिनके विकास कार्याे की तारीफ जनता ही नहीं पूरा प्रदेश करता है। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि लोकसभा चुनाव में अपने सांसद को फिर से भारी वोटों से जिताकर संसद भेजेंगे। इस मौके पर लकी उस्मानी, शरद यादव, पप्पू गुप्ता, रमेश यादव, शुशील रस्तोगी, शोभित भारद्वाज, विक्की, रूपेश, रईश अहमद, सचिन, नईम मुस्तफा, शशिकांत, मुकेश गिरी, विजेन्द्र ¨सह आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें