पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व डिम्पल यादव का मनाया जन्मदिन
आशीष कुमार, अशोक कुमार, श्यामसुन्दर, पूनम मधुकर, सतीश, गौरव ¨सह, रवि कमल, नीतू, रंजना देवी, विद्यादेवी, सुशीला देवी, सिकन्द्र बाबू, रामबेटी, रेनु कुमारी, चन्द्रवती, ज्ञानवती, रवीन्द्र कुमार, रॉकी बाल्मीकि, ब्रजपाल, हीराकली, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
चन्दौसी: बसपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य संगठनों ने बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 63 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। वही सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर लम्बी आयु की कामना की।
बहजोई रोड पर सपाइयों ने बसपा मुखिया मायावती व सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन संकल्प दिवस के रुप में मनाया। केक काटा। सतीश प्रेमी ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से केन्द्र व प्रदेश में आई हैं। उसके बाद से किसान, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग दुखी हैं। अब आम जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी हैं। सपा बसपा गठबंधन राजनैतिक चेतना के साथ सामाजिक क्रान्ति का भी उदय हैं जो दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का संरक्षण भी होगा। इस अवसर पर अब्दुल रऊफ शेरी, महमूद अख्तर, रेनू कुमारी, विनोद कुमार, महेन्द्र ¨सह बौद्ध, महाराम ¨सह, शकुंन प्रेमी, रविन्द्र कुमार, रुपराम रुपी, राजीव रस्तोगी, नेकराम, बंगाली बाबू, रामफल ¨सह, वीर¨सह, जसवीर ¨सह आदि रहे। वही दलित एकता मंच ने नगर के सैमर टोला स्थित महिला जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बसपा मुखिया मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रुप में धूमधाम के साथ मनाया। पदाधिकारियों ने एक स्वर में आह्वान किया कि जो दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का किसी भी रुप में शोषण करेगा। तो उसको दलित एकता मंच बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष ममता मधुकर ने मीनू जाटव को जिला उपाध्यक्ष व सुषमा चौधरी को जिला महासचिव व नीलम रानी को जिला सचिव मनोनीत किया। साथ ही जिलाध्यक्ष सूर्यजीत ¨सह ने करन ¨सह को जिला सचिव, सोनू बाबू को तहसील अध्यक्ष, ह्देश कुमार को तहसील उपाध्यक्ष, अरविन्द अम्बेडकर को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार, रितेश कुमार, रौनक सागर, लौंगश्री, अजय लाला, राजवीर ¨सह, आशीष कुमार, अशोक कुमार, श्यामसुन्दर, पूनम मधुकर, सतीश, गौरव ¨सह आदि रहे।