भगवा झंडी दिखाकर काशी विश्वनाथ रवाना हुई बस
विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए सम्भल से एक बस रवाना हुई।
जागरण संवाददाता, सम्भल: विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए सम्भल से एक बस रवाना हुई। बस भाजपा नेता डॉ. अरविन्द गुप्ता व अशोक गर्ग ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर बस को भगवा झंडी दिखारकर रवाना किया। डॉ. हिमांशु पुनिया, विशाल गुप्ता व नेहा मलय ने काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जाने वाले सभी यात्रियों के चंदन व रोली का तिलक लगाया और यात्रा मंगलमय होने का नारा दिया। विहिप के जिलाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि भगवान शिव की नगर काशी मां गंगा के पावन व निर्मल तट पर स्थित है और यह एक पौराणिक नगरी है। हिन्दु धर्म के अनुसार इस महत्वपूर्ण तीर्थों में एक माना जाता है। उन्होंने कहा कि काशी धाम को इस पावन भूमि को भगवान शंकर की भूमि के अतिरिक्त कबीरदास जैसे महान समाज सुधाकर की भूमि भी माना जाता है। इसलिए काशी को धार्मिक, अध्यात्मिक व साहित्यिक की भूमि भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि सम्भल से जाने वाले सभी यात्रियों की भोजन व विश्राम की व्यवस्था विश्व हिन्दू परिषद काशी इकाई के द्वारा की जाएगी। यात्रियों में सुभाष मोंगिया, अरुण अग्रवाल, विकास वर्मा, कुलदीप मिश्रा, दीप्ति माथुर, साक्षी मेहरोत्रा, सुमित मेहरोत्रा, सुभाष शर्मा, अजय गुप्ता, सुमन शर्मा, नवनीत कुमार, अनिल शर्मा, मनोज सक्सेना, अमित शर्मा, जयराम शर्मा, अंकित वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।