संक्रमित महिला के संपर्क में आया बहनोई टीम ने पकड़ा
सम्भल सोमवार को अहमदाबाद से लौटी कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्वारंटाइन करा दिया गया था।
सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला अहमदाबाद में रहती थी। जहां से आने के बाद वह थाना क्षेत्र के मुहल्ला रायसत्ती खेड़ा स्थित अपने बहनोई के घर रुक गई थी। महिला के अहमदाबाद से आने की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसका परीक्षण कर नमूना जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार को इस नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के साथ बहनोई के परिवार के सात लोगों को क्वारंटाइन करा दिया था, लेकिन टीम को देखकर बहनोई फरार हो गया था। महिला का बहनोई सब्जी बेचने का काम करता था। ऐसे में उसे क्वारंटाइन कराया जाना बहुत जरूरी था। विभाग की ओर से महिला के बहनोई को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकने के साथ स्थानीय लोगों की मदद ली और उसकी के चलते सोमवार देर रात को चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष अरोरा की टीम ने उसे पकड़ लिया और हकीम रईस क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। जहां से उसके नमूने को जांच के लिए भेजा जाएगा।