विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयमाला के दौरान दूल्‍हे ने सबके सामने कर दी ऐसी अश्‍लील हरकत, स्‍टेज पर ही चक्‍कर खाकर ग‍िर गई दुल्‍हन

Published: Thu, 14 Mar 2024 12:27 PM (IST)

यूपी के संभल ज‍िले में शादी समारोह के दौरान दूल्‍हे ने दुल्‍हन के साथ अश्‍लील हरकत कर दी। दूल्‍हा शराब ...और पढ़ें

दूल्‍हे की हरकत को देख दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
दूल्‍हे की हरकत को देख दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, संभल। ऐचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव में जयमाला के दौरान दूल्हे द्वारा शराब के नशे में स्टेज पर दुल्हन को गोद में उठा लिए जाने से वह नाराज हो गई। इतना ही नहीं वह दुल्हन को गोद में ही उठाकर स्टेज से नीचे ले जाने लगा, जिसका स्वजन ने विरोध किया। आरोप है कि इस पर दूल्हे ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। इसी बात से नाराज होकर दुल्हन से शादी से इनकार कर दिया।

इतना ही नहीं अभद्रता से आहत होकर दुल्हन चक्कर खाकर गिर गई, जिससे गुस्साए स्वजन ने दूल्हे की पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। अब दोनों पक्ष के लोगों के बीच समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

दूल्‍हे की इस हरकत को सहन नहीं कर सकी दुल्‍हन 

थाना ऐचोडा कंबोह क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता पड़ोस के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। बुधवार को लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर लड़की के गांव पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत किया। खाना खाकर बैंड बाजे के साथ बरात की चढ़त हुई, जिसके बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। लड़की पक्ष का आरोप है कि दूल्हे ने जयमाला डालने को स्टेज पर चढ़ते समय दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे दबा दिया, लेकिन दुल्हन उसकी इस हरकत को सहन कर गई।

दूल्‍हे ने की अश्‍लील हरकत 

हद तब हो गई जब दुल्हन घूमने वाले स्टेज पर दूल्हे को जयमाला डाल रही थी और वहां दूल्हे ने शराब के नशे में दुल्हन को गोद में उठाकर अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं गोद में ही दुल्हन को लेकर स्टेज से नीचे लाने की कोशिश करने लगा। उसकी इस हरकत को देखकर लड़की पक्ष के लोग भड़क गए कुछ महिलाएं स्टेज पर दुल्हन को लाने के लिए चढ़ी तो दुल्हे ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता शुरू कर दी।

दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार 

दूल्हे की अभद्रता से गुस्साई दुल्हन ने गले से जयमाला निकालकर दूल्हे पर फेंक दी और शादी से इनकार करते अपने घर के अंदर जाने लगी, लेकिन तभी चक्कर आने से वह नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई एक घंटे के बाद कुछ माहौल ठंडा हुआ तो आगे रस्मों को पूरा करने को कहा, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते को पंचायत चली, लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई। बाद में दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लिया। अब दोनों पक्ष की ओर से समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Aligarh: शादी के दो महीने बाद 'बाप' बन गया दूल्‍हा, दुल्‍हन ने द‍िए ऐसे तीन झटके; बोला- मैं बर्बाद हो गया

यह भी पढ़ें: शादी के एक द‍िन पहले ही बरात लेकर पहुंच गया दूल्हा, वजह जानकर दंग रह गई दुल्‍हन