Move to Jagran APP

भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर की समीक्षा

चन्दौसी (सम्भल) भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को नरौली व छाबड़ा मंडल की नगर के देवरखेड़ा स्थित एक धर्मशाला में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2020 01:01 AM (IST)
भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर की समीक्षा
भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर की समीक्षा

चन्दौसी (सम्भल) : भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को नरौली व छाबड़ा मंडल की नगर के देवरखेड़ा स्थित एक धर्मशाला में बैठक हुई, जिसमें भाजपा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा की गई।

loksabha election banner

बैठक में मंडल संयोजक गजराज सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव भारतीय चुनाव प्रक्रिया की बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। आगामी पंचायत चुनाव आम जनता व पार्टी की ²ष्टि से भी महत्वपूर्ण है। वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार है। सरकार के कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं से जन जन को सीधा लाभ मिला है। ग्राम स्तर पर लोगों में भाजपा की लोकप्रियता पहले से और बढ़ी है। सभी गांव में अधिकांश लोग भाजपा से जुड़ना चाहते है। जिला संयोजक नरेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोगों को भाजपा की योजनाओं व कार्यों के बारे बताना है कि कैसे लोग सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो। प्रत्येक गांव में जाकर स्वच्छ, साफ छवि व पढ़े लिखे कार्यकर्ताओं या जो चुनाव लड़ने वाले इच्छुक व्यक्ति है उनकी सूची बनानी है। सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में पूर्ण समर्पित भाव से कार्य करना है। बैठक में चौधरी चन्द्रपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, गिरिराज किशोर मौर्य, सीवेन्द्र कुमार, नन्नू सिंह खड़गवंशी, हरेन्द्र प्रताप, सुखवीर पाल, पूरन सिंह मौर्य, श्रीपाल दिवाकर, पवन मुखिया, प्रेमपाल सिसोदिया, रामप्रकाश, चन्द्रवीर सिंह, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे। नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का किया स्वागत

भाजपा पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी रविवार को चन्दौसी पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

जगह-जगह स्वागत होने से गदगद हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने नगर कार्यालय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। आज का साधारण कार्यकर्ता भी कल का महत्वपूर्ण नेता हो सकता है। इसलिए हम सभी को पूरी निष्ठा और एकजुटता से पार्टी के कार्यों को करना चाहिए। नगर अध्यक्ष गिरीश रतन ने कहा कि पार्टी नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता की भावनाओं का सम्मान करता है। हमारे लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। इस दौरान शरद शर्मा, मनोज दिवाकर, अभिनव शर्मा, अमित कुमार, अनुराग सिंह, देवेन्द्र कुमार, महावीर सिंह, मुकेश गोस्वामी, सचिन मग्गों, अजय राजवर, अर्पित कुमार, राजकुमार ठाकरे, इंदुरानी, लालाराम दिवाकर, हरीश सैनी, मोरमुकुट आदि मौजूद रहे। उधर, नगर के स्टेशन रोड, मुरादाबाद बाइपास सहित अन्य जगहों पर प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.