हर वर्ग का विकास कर रही भाजपा: चेतन चौहान
भारतीय जनता पार्टी की संचालन समिति की बैठक मुरादाबाद रोड स्थित मल्होत्रा फार्म हाउस में आयोजित हुई। जिसमें मुख्यअतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी, खेल मंत्री चेतन चौहान रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनावी वेला तक कार्यकर्ता विजन मिशन एक्शन के मोड पर आकर कार्य करें। पार्टी द्वारा बिगत दिनों में चलाये गये मतदाता पुनिरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं के प्रयासों से बढ़ाये गये वोट, नये पार्टी सदस्य व बूथों के पुनिरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने आगामी 11, 17 व 1
सम्भल: प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का काम सरकार ने किया है। सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त किया जा रहा है। युवाओं की प्रतिमा निखारने के लिए उन्हें खेल दुनिया में लाया जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।
रविवार को मुरादाबाद रोड स्थित मल्होत्रा फार्म हाउस में आयोजित भाजपा की संचालन समिति की बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी रहे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आहवान करते हुए कहा कि चुनावी वेला तक कार्यकर्ता विजन मिशन एक्शन के मोड़ पर आकर कार्य करें। कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों के हित में अनेक कार्य किए है। इसी वजह से आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 36 हजार करोड़ के बजट से किसानों की कर्ज माफी की और 24 हजार करोड़ का गन्ने का भुगतान सीधे किसानों के खाते में भेजा है। उन्होंने कहा कि जब तक किसानों के खेत से गन्ना नहीं उठ जाता है तब तक गन्ना मिलें चलेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 12 लाख गरीबों को आवास मुहैया कराए है।
इससे पूर्व, पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी द्वारा विगत दिनों में चलाए गए मतदाता पुननिरीक्षण अभियान में कार्यकर्ताओं के प्रयासों से बढ़ाये गए वोट, नये पार्टी सदस्य व बूथों के पुनिरीक्षण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी 11, 17 व 18 नवंबर को प्रत्येक लोकसभा में बाइक रैली निकालकर लोगों को पार्टी की योजनाओं को बताया जाएगा। महात्मा गांधी के जन्म दिवस के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रत्येक लोकसभा में 150 किमी की पद यात्रा होगी।
इस दौरान राज्य मंत्री गुलाब देवी, सासंद सत्यपाल सैनी, एमएलसी जयपाल ¨सह व्यस्त, जिलाध्यक्ष राजेश ¨सघल, खादी ग्रामोधोग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, भारत ¨सह यादव, परमेश्वर लाल सैनी, राजेश शंकर राजू, सुरेश सैनी, राजबहादुर सैनी, विनय गुप्ता, गोपाल शर्मा, प्रभात शर्मा, सुरेश अटल, सुशील मल्होत्रा, सय्यद शान अली, ललित मोहन, सौरभ गुप्ता, संजीव चौधरी, राजकुमार ठाकरे, विशाल चौहान, कुलदीप यादव रहे।