बिट्टू कश्यप बने जिला महासचिव
उन्हें जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। रविवार को गवां स्थित बिट्टू कश्यप के आवास पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।किसानों और गरीबों का हित सपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे है। किसानों व आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।
गवा: तहसील क्षेत्र के गांव उधरनपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिट्टू कश्यप के लिए समाजवादी पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग जनपद संभल का जिला महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। रविवार को गवां स्थित बिट्टू कश्यप के आवास पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।किसानों और गरीबों का हित सपा में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छूने लगे है। किसानों व आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव ने कहा कि किसान परेशान हैं और भाजपा सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। इस दौरान अखिलेश यादव, रामप्रकाश कश्यप, अखिलेश कश्यप, राजपाल ¨सह, छात्र नेता अजीम सैफी, तरुण प्रताप ¨सह,ललन शर्मा, मोहन शर्मा,उदयवीर ¨सह, मनोज ठाकुर,रामपाल गौतम, नियाज मोहम्मद आदि रहे।